दीपावली पर निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र यादव ने मंगलवार को नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का सम्मान कर लालबत्ती के लिए लामबंदी का संकेत दिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के नवनिर्वाचित 24 सदस्य जुगेंद्र सिंह द्वारा समर्थित अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजकिशोर उर्फ राजू के पक्ष में लामबंद नजर आए।
मंगलवार को नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह ने सम्मान समारोह कर आयोजन किया। समारोह में राजकिशोर उर्फ राजू को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह और उनके अलीगंज से विधायक भाई रामेश्वर सिंह यादव ने एलान किया तो सभी जिपं सदस्यों ने एकजुट होकर सहमति जताई।
मुख्य अतिथि विधायक रामेश्वर सिंह यादव ने कहा कि आने वाला अध्यक्ष भी हमारे परिवार का सदस्य है। विधायक अमित गौरव यादव टीटू, व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल गुप्ता, चेयरमैन राकेश गांधी, पूर्व ब्लाक प्रमुख वजीर सिंह यादव, केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष विनोद यादव, किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता उपेन्द्र सिंह पाल, शशिकिशोर सक्सेना ने भी विचार व्यक्त किए।
इस दौरान नवनिर्वाचित सदस्य हेमलता, जयदेवी, रूमादेवी, सरला देवी, निरंजन सिंह, रामकिशन, वीरेश कुमार, राजेश्वरी, कमलेश दिवाकर, शशांक यादव सीटू, देवेंद्र राठौर, विनोद यादव, रंजना राजपूत, अविक्रांत यादव, अमिता यादव, रेखा यादव, इदरीश खां, कृपाल सिंह, राजकिशोर उर्फ राजू, प्रमोद यादव आदि सदस्यों को लक्ष्मी-गणेश की चांदी की प्रतिमा भेंटकर शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया।