अवागढ़ पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिता के पूर्व खिलाड़ियों के साथ मुख्य अतिथि व अन्य। स्रोत
एटा। जलेसर रोड भजनपुरा स्थित अवागढ़ पब्लिक स्कूल में त्रिदिवसीय खेल प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि अखिलेश दीक्षित थाना प्रभारी ने फीता काटकर और मसाला जलाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।
पहले दिन विद्यार्थियों ने कबड्डी और खो-खो खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय के प्रबंधक संजीव कुमार वार्ष्णेय और तारा वार्ष्णेय ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। निदेशक सजल और मानसी वार्ष्णेय ने कहा कि खेल प्रतियोगिता से शरीर में ऊर्जा आती है। प्रधानाचार्य अतुलेश कुमार ने कहा कि खेल का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना होता है।
हमें खेल टीमवर्क, अनुशासन और संघर्ष की भावना सिखाते हैं। इस दौरान चंद्रशेखर पंडित, नरेंद्र कुमा, श्याम पाल सिंह, सिद्धार्थ, रोहित कुमार, पंकज यादव, हेमा मिश्र, भारती दीक्षित, संतोष, सीमा यादव, कीर्ति शर्मा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।