फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवागढ़ किले में फिल्म ‘प्यार का अधूरा सफर’ की शूटिंग

Sat, 09 Jan 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछड़ेपन की चादर में लिपटे अवागढ़ क्षेत्र के दिन जल्द संवरने की उम्मीद जागी है। आगरा लोकसभा क्षेत्र और एटा जिले का छोटा कस्बे की पहचान राजा बलवंत सिंह की कर्मस्थली के रूप में विख्यात है। शनिवार को किला परिसर में फिल्म ‘प्यार का अधूरा सफर’ की शूटिंग भी हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को अवागढ़ किले में मुंबई और दिल्ली के कलाकारों ने फिल्म के एक गाने की शूटिंग की। फिल्म के डायरेक्टर अवधेश झा ने बताया कि फिल्म का नाम ‘प्यार का अधूरा सफर’ महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाई जा रही है। अस्मिता थिएटर मुंबई के बैनर तले बन रही फिल्म में अभिनेता कृष कपूर और अभिनेत्री मोनालिसा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। निर्देशक ने बताया कि आधुनिक परिवेश में बन रही फिल्म युवा वर्ग को अपनी ओर आकर्षित करेगी। वहीं किले के युवराज ऋषीराज और कुलदीप सिंह ने बताया कि सरकार रूरल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सहयोग करती है तो किले के एक हिस्से पर्यटन स्थल के रुप में पूरी तरह विकसित किया जा सकता है। फिलहाल देशी विदेशी पर्यटकों की दस्तक से हम किले के एक बड़े हिस्सो को हम अपने स्तर से तैयार करा रहे हैं। जिसमें आकर्षक गार्डन, स्विमिंग पूल, राइडर, झूलो की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें