फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवागढ़ में कोल्ड स्टोर का चैंबर जमींदोज, हादसा टला

Wed, 22 Mar 2017 11:40 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
अवागढ़ में कोल्ड स्टोर का चैंबर हुआ जमींदोज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आगरा रोड स्थित पुखराज कोल्ड चेन प्राईवेट लिमिटेड कोल्ड स्टोर का एक चैंबर मंगलवार रात अचानक जमींदोज गया, जबकि पास का दूसरा चैंबर क्षतिग्रस्त हो गया। बुधवार को डीडी उद्यान, डीएचओ समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे। प्रशासन की प्राथमिकता अमोनिया गैस की आपूर्ति बंद करा दोनों चैंबर का आलू दूसरे कोल्ड स्टोर में शिफ्ट कराने और किसानों को आलू की क्षतिपूर्ति देने पर है।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी वीके शर्मा ने बताया कि अवागढ़ में एटा रोड स्थित कोल्ड स्टोर का 40,000 पैकेट क्षमता वाला चैंबर जमींदाज हो गया। एक चैंबर धराशायी होने से पास में 70,000 क्षमता वाला दूसरा चैंबर क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे के वक्त एक चैंबर में 38000 पैकेट और दूसरे चैंबर में 67 हजार पैकेट रखे थे। बताया कि दोनों चैंबर और आलू समेत करीब 16 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अमोनिया गैस की सप्लाई बंद कर दोनों चैंबर का सही आलू निकलवाकर दूसरे कोल्ड स्टोर में शिफ्ट करने कोशिशें जारी हैं। डीएचओ की माने तो चैंबर गिरने से एक घंटा पहले की आलू डालने का काम बंद हुआ था। यदि एक घंटा पहले चैंबर जमींदोज होता तो 50 से 60 पल्लेदार और किसान दबने से हादसा हो सकता था। डीएचओ ने कहा कि कोल्ड स्टोर प्रशासन को किसानों की फसल के नुकसान की भरपाई के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोल्ड स्टोर प्रशासन ने क्षतिपूर्ति नहीं दी तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिले के सभी कोल्ड स्टोर की जांच को भी दायरे में लाया जाएगा।

आर्किटेक्ट इंजीनियर की टीम करेगी जांच
डीएचओ ने बताया कि कोल्ड स्टोर का चैंबर गिरने के कारण का पता नहीं चला है। उनका दावा है कि जिस समय चैंबर धराशायी हुआ उस समय दोनों चैंबर में क्षमता के अनुरूप आलू नहीं भरा था। ऐसे में चैंबर गिरने की जांच के लिए विशेषज्ञ इंजीनियर की टीम से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


कानपुर हादसे के बाद नहीं लिया सबक
कानपुर में कोल्ड स्टोर ढहने से कई पल्लेदारों की मौत के बाद भी प्रशासन ने कोई सबक नहंी लिया। हादसे के दिन अधिकारियों ने कोल्ड स्टोर की दौड़ लगाई और सबकुछ ठीकठाक बताया था, लेकिन मंगलवार रात चैंबर जमींदोज होने के बाद सबकुछ ठीकठाक होने की पोल खुल गई।

कोल्ड स्टोर का चैंबर गिरने के पीछे प्रथम दृष्टतया चैंबर के अंदर अमोनिया गैस के रिसाव और प्रेशर बनने से छत और दीवारें फटना आया है। मामले की जांच आर्किटेक्ट इंजीनियर की टीम करेगी। या फिर जिला प्रशासन के तकनीकी टीम से जांच कराई जाएगी। कोल्ड स्टोर को 2009 में लाइसेंस मिला है।
विज्ञापन

                                 - रमेश चंद्र शर्मा, डिप्टी डायरेक्टर, उद्यान विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें