फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हाईवे के पास मानपुर पर ऑटो सवार सेल्समैन से लूट

Tue, 09 Sep 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों से मामले की पूछताछ करते हुए। स्रोत वीडियोग्रेव
विज्ञापन
एटा। हाईवे पर गांव मानपुर के पास बाईपास पर सोेमवार की देर रात बाइक सवार 4 लोगों ने ऑटो में सवार लोगों पर फायरिंग की। कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई इस घटना में दवाओं के सेल्समैन से 2.50 लाख रुपये लूट ले गए। जानलेवा हमला करने का भी आरोप है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला सराय मिश्र निवासी युवराज सिंह ने बताया कि उनका दवा का थोक व्यापार है। जिले के साथ ही आसपास के अन्य कस्बों में भी दवा की बिक्री होती है। भुगतान लेने के लिए कर्मचारी अंकित कुमार को भेजा था। इधर से माल लेकर अलीगंज गए थे। वहां से आलीपुर खेड़ा और कुरावली होते हुए भुगतान लेकर लौट रहे थे।

जैसे ही ऑटो हाईवे बाईपास पर मानपुर स्थित अंडरपास के पास पहुंचा, तभी एक बाइक पर सवार 4 युवकों ने बराबर में आकर ऑटो रुकवाया। एक व्यक्ति ने तमंचे से फायर किया तो दूसरे ने अकित के हाथ से थैला छीन लिया।
विज्ञापन

इसके बाद धमकी देते हुए दूसरा फायर किया मगर वह मिस हो गया तो चारों युवक थैला लेकर वहां से भाग गए।

उन्होंने बताया कि थैले में जरूरी कागजात और लगभग 2.50 लाख रुपये थे। सूचना पर पीआरवी-112 के साथ ही कोतवाली नगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी कोतवाली देहात जेके गौतम ने बताया कि घटना के बारे में गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि पुलिस हर पहलू से छानबीन कर रही है। जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें