फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू होकर पलटा ऑटो, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। रिजोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला जोरी के पास बृहस्पतिवार सुबह एक तेज रफ्तार ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। इससे ऑटो चालक और इसमें बैठे तीन यात्री घायल हो गए। बृहस्पतिवार को सुबह एटा से यात्रियों को लेकर एक ऑटो रिजोर जा रहा था। ऑटो रिजोर थाना क्षेत्र के गांव नगला जोरी के पास पहुंचा ही था कि एक निराश्रित गाय ऑटो के सामने आ गई। इसको बचाने के प्रयास में ऑटो चालक ने ब्रेक लगा दी।
विज्ञापन

ऑटो की तेज रफ्तार होने के कारण वो बेकाबू होकर पलट गया। इससे ऑटो में सवार सरानी नवादा निवासी शीलेष व गंगनपुर निवासी ऑटो चालक अंशुल सहित दो अन्य यात्री घायल हो गए। अंशुल व शीलेष को पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर आई। वहीं दो अन्य घायलों के हल्की चोटें थीं, जो घटनास्थल से अपने गंतव्यों की ओर चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें