एटा महोत्सव में हंगामा करते दुकानदारों को समझाती पुलिस। संवाद
एटा। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी एटा महोत्सव के मेले में 100 से अधिक दुकानें लगी हैं। दुकानदारों का आरोप है कि यहां की सुरक्षा व्यवस्था ठीक नहीं है। यही वजह है कि कई दिन से कुछ अज्ञात लोग आकर परेशान कर रहें हैं और पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। युवक आते ही कहते हैं कि तुम्हारी दुकान पर हमारा मोबाइल और पर्स छूट गया था। या तो जल्दी वापस करो नहीं तो पीटकर ले लेंगे।
एटा महोत्सव में आए हुए व्यापारियों ने पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। एक दुकानदार राधे ने बताया कि पिछले कई दिन से कुछ अज्ञात लोग दुकान पर आकर धमकी देते हैं। पहले एक व्यक्ति आता है और कहता है कि हमारा मोबाइल व पर्स इस दुकान पर छूट गया था। तुम्हारे पास ही होगा वापस करो।
मना करने पर फोन कॉल कर 7-8 अन्य लड़कों को बुलाकर धमकाना शुरू कर देते हैं। कहते हैं कि अगर सामान वापस नहीं किया तो पीटकर ले लेेंगे और दुकान नहीं चलाने देंगे। पुलिस के पास जाओ तो वह धमकाने वालों का ही साथ देती है। इस समस्या से परेशान होकर सभी दुकानदारों ने बृहस्पतिवार को मीडिया को बुला लिया। इसके बाद दुकान बंद कर स्थानीय पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए।
एटा महोत्सव में हंगामा करते दुकानदारों को समझाती पुलिस। संवाद
एटा महोत्सव में हंगामा करते दुकानदारों को समझाती पुलिस। संवाद
एटा महोत्सव में हंगामा करते दुकानदारों को समझाती पुलिस। संवाद