फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सीओ सिटी कार्यालय के बाहर जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश

Mon, 04 May 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सीओ सिटी कार्यालय के बाहर एक युवक ने मोहल्ले के लोगों से हुए विवाद में अपने ऊपर दर्ज एफआईआर रद्द कराने की मांग को लेकर जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के मोहल्ला अंबेडकरनगर निवासी कुलदीप रविवार की देर शाम को सीओ सिटी कार्यालय पहुंचा। सीओ से शिकायत करते हुए एफआईआर रद्द करने एवं कार्रवाई की मांग की। सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ कार्यालय से निकलते ही कुलदीप ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया।
गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व युवक का मोहल्ले के लोगों से विवाद हो गया था। एक पक्ष ने कोतवाली नगर के बाहर हंगामा किया था जिससे जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने कुलदीप समेत उसके घरवालों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। कोतवाली नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें