फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाहरवाली का किया विरोध तो पति ने रची खौफनाक साजिश, दफनाने को घर में ही खोदी कब्र; फिर आधी रात किया यह कांड

Sun, 01 Oct 2023 08:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में पत्नी ने बाहरवाली का विरोध किया तो पति ने खौफनाक साजिश रची। दफनाने को घर में ही कब्र भी खोद ली। फिर आधी रात को दो लोगों के साथ मिलकर यह कांड किया 
विज्ञापन
woman crime demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में एक गांव में आधी रात घर में घुसकर महिला की पीट-पीटकर हत्या का प्रयास किया गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने शव दफनाने के लिए घर में ही गड्ढा भी खोद लिया था। किसी तरह उसकी जान बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई है। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


मामला सकरौली थाना क्षेत्र के आराजी वीरहार गांव का है। गांव निवासी रेखा देवी ने पति मनीष कुमार और भांजे योगेश कुमार निवासी ककरऊ, थाना उत्तर के साथ एक अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। बताया कि 28 सितंबर की रात करीब एक बजे तीनों घर में घुस आए। हत्या करने के इरादे से बेरहमी से पीटा। पिटाई से वह बेहोश हो गई। सुबह होश आया तो घर में एक गड्ढा खुदा देखा। 

यह भी पढ़ेंः- एटा पहुंचे प्रभारी मंत्री: मेडिकल कॉलेज में लगे ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति देख चढ़ा पारा, दी चेतावनी
विज्ञापन


कहा कि इन लोगों द्वारा हत्या करके शव दफनाने के लिए ही गड्ढा खोदा गया था। महिला के पिता प्रेमपाल सिंह निवासी कुंदनपुर, थाना जलेसर ने बताया कि बेटी की शादी वर्ष 2015 में की थी। 6 साल का एक बेटा दीपक है। दामाद के किसी अन्य महिला से संबंध हैं। इसका बेटी विरोध करती है। इसी बात को लेकर हत्या करना चाहता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: आधी रात को बिस्तर पर पत्नी ने कह दी ऐसी बात...हताश पति ने उठाया खौफनाक कदम, दृश्य देख चीख पड़े घरवाले

थाना प्रभारी राजेश सिंह चौहान ने बताया कि 29 सितंबर की सुबह कॉल आने पर पुलिस टीम भेजी गई थी। महिला को सीएचसी जलेसर पर भर्ती कराया गया। महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी के किसी महिला से संबंध हैं। इसके चलते आए दिन झगड़ा होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें