फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बच्चों के विवाद में हमला, महिला समेत तीन घायल

Sat, 10 Jan 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। ग्राम नगला चंदन में बच्चों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर पति-पत्नी और वृद्ध मां को घायल कर दिया।
विज्ञापन

नगला चंदन निवासी पीड़ित दिनेश ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बताया है कि 8 जनवरी को घर के बाहर बच्चे आपस में झगड़ रहे थे, इनका बीच-बचाव कर दिया। इसके बाद गांव के ही श्याम सिंह, उसके पुत्र संदीप, संजय, कुलदीप, दीपू और गरिमा लाठी-डंडे व लोहे की सरिया लेकर घर पर चढ़ आए। उसे, पत्नी राखी और वृद्ध मां प्रेमवती को बेरहमी से पीटा। सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द इनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें