फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: परीक्षा पर चर्चा में आवेदन करने की अंतिम तिथि आज

Sat, 10 Jan 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में आवेदन करने की अंतिम तिथि रविवार को है। अंतिम तिथि से पहले जिले में कुल 90 हजार छात्र-छात्राओं द्वारा आवेदन किया गया है जबकि 1.4 लाख छात्र-छात्राओं से आवेदन कराने का लक्ष्य जिले को मिला है।
विज्ञापन

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के आवेदन की प्रगति बहुत धीमी चल रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत अभी तक 90 हजार छात्र-छात्राओं के आवेदन हो चुके हैं। कोशिश की जा रही है कि अंतिम तिथि तक आवेदन की संख्या में इजाफा हो। इस कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करने का अवसर मिलेगा। छात्रों के मन से परीक्षा का डर दूर करने के लिए हर साल प्रधानमंत्री परीक्षा पर चर्चा करते हैं। इसमें मेधावी छात्र कार्यक्रम से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ते हैं। इस बार भी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। परीक्षा पर चर्चा में आवेदन करने वाले छात्रों की परीक्षा होगी। इसमें उत्कृष्ट श्रेणी में आने वाले छात्रों को प्रधानमंत्री आवास जाने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें