लखनऊ में सीएम योगी आदित्यानाथ को अपने क्षेत्र के प्रस्ताव बताते मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोध
- फोटो : लखनऊ में सीएम योगी आदित्यानाथ को अपने क्षेत्र के प्रस्ताव बताते मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी
एटा। मारहरा विधानसभा क्षेत्र के तीन मार्गों की सूरत करीब 40 करोड़ रुपये से सुधारी जाएगी। शासन ने इन मार्गाें के निर्माण की मंजूरी देने के साथ ही बजट भी जारी कर दिया है।
बेरनी-ऊंचागांव-सरायनीम मार्ग, अवागढ़-गहराना-मितरौल मार्ग और पिवारी-मारहरा, रतिभानपुर मार्ग की हालत जर्जर है। इससे आवागमन में परेशानी के साथ हादसों का भी खतरा बना रहता है। विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की इन समस्याओं के समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से तीनों मार्गों का प्रस्ताव बनवाकर शासन में पहुंचाया। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें जानकारी दी और क्षेत्र की जरूरत बताते हुए स्वीकृति का अनुरोध किया। इसे मंजूर कर लिया गया है। 3.92 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं।
इतने रुपयों से होंगे कार्य
6.20 किमी लंबे बेरनी-ऊंचागांव-सरायनीम मार्ग के लिए 9.48 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं और 88 लाख रुपये जारी कर दिया गया है। 13 किमी लंबे अवागढ़-गहराना-मितरौल मार्ग का निर्माण 16.25 करोड़ रुपये से कराया जाएगा। 1.59 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। पिवारी-मारहरा-रतिभानपुर मार्ग पर 9.4 किमी लंबाई में 14.80 करोड़ रुपये से निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 1.44 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।