फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आयोध्या पहुंचा जलेसर में बना अष्टधातु का घंटा

Tue, 09 Jan 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज/लखनऊ। जलेसर में बना अष्ट धातु का 2400 किलो का घंटा अयोध्या में श्रीराम मंदिर मंगलवार को पहुंच गया है। इसके बाद घंटे का निर्माण करने वाले आदित्य मित्तल ने इसे वहां पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सौंपा। इससे पहले अवागढ़, निधौली कलां से होते हुए देर शाम घंटा जिला मुख्यालय पहुंचा। अलीगंज में दर्शन के लिए देर रात तक भक्त इंतजार करते रहे। रात अधिक होने से कम भक्तों ने घंटे के दर्शन किए।
विज्ञापन


राम भक्तों में घंटे के दर्शन का उत्साह देखते ही बन रहा रहा था। जगह-जगह घंटे को रोककर भक्तों ने आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर पूजा की। एक झलक पाने की चाह में राम भक्त कड़ाके की ठंड और घने कोहरे में भी देर रात तक सड़कों पर डटे रहे। रात 3 बजे के बाद घंटा पहुंचने के चलते काफी संख्या में भक्त दर्शन लाभ से वंचित रह गए।
नगर के श्रीरघुनाथ कृपा भवन पर श्रीमद्भागवत का आयोजन चल रहा है। इसके मुख्य द्वार के सामने श्रीराम कथा के मर्मज्ञ आचार्य मनोज अवस्थी ने अजयपाल सिंह बंटी और लाली के साथ विधि विधान से पूजन कराकर रवाना किया। गोपाल शर्मा, विकास गुप्ता, सर्वेंद्र राजपूत विनोद कुमार आर्य, संजय आर्य, राजकुमार सिंह राठौड़ सहित सैकड़ों का संख्या में राम भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन


अयोध्या जाने वाले घंटे का जैथरा में जोरदार स्वागत
एटा। श्रीराम मंदिर अयोध्या ले जाया जा रहा अष्ट धातु का घंटा सोमवार देर रात एक बजे के करीब जैथरा पहुंचा। क्षेत्र में पहुंचने पर लोगों ने के अयोध्या जाने वाले घंटा का जोरदार स्वागत किया। सोमवार को दोपहर में एक बजे घंटा पहुंचने का समय था, जिसके चलते कस्बा के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की जनता भी शाम सात बजे तक रुकी रही। काफी ठंड के कारण बहुत से लोग बिना दर्शन मायूस होकर लौट गए। रात करीब एक बजे शहीद गेट मुख्य बाजार के तिराहे पर नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक गुप्ता, विजेन्द्र सिंह चौहान, गौरव ठाकुर, सोविल गुप्ता, उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हिर्देश गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, काका गुप्ता, आर्यन गुप्ता, अनुपम गुप्ता, संजय गुप्ता, शुभम गुप्ता ने पूजा अर्चना कर स्वागत किया।





अलीगंज में भी 22 को होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
अलीगंज (एटा)। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसे देखते हुए अलीगंज कस्बे में भी राम मंदिर का निर्माण हो रहा है और इसी दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा।
कस्बा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खाटू श्याम के मंदिर के पास ही राम दरबार की स्थापना की जाएगी। कमेटी के अध्यक्ष बंगाली बाबू गुप्ता ने बताया कि 22 जनवरी को जिस समय अयोध्या में रामलला की स्थापना होगी। उसी समय वैदिक मंत्रों के साथ ब्रजेश मिश्रा राम दरबार में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। मूर्तियों की स्थापना से पहले सभी विग्रहों की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
बताया कि यह रामलला का दरबार नगर का सबसे अनूठा मंदिर होगा। श्री रामजी के साथ ही माता सीता व लक्ष्मण जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिर कमेटी के राजेश कुमार खन्ना, राजेश कुमार, अनिल गुप्ता ने नगर के सभी राम भक्तों से 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।



जयपुर से लाई गई हैं सभी मूर्तियां
खाटू श्याम के मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बंगाली बाबू गुप्ता ने बताया कि सभी मूर्तियां जयपुर से लाई गईं हैं। आगरा में इनकी साज-सज्जा का काम चल रहा है। सभी मूर्तियां संगमरमर की हैं। रामलला के साथ ही लक्ष्मण, माता-सीता व रामभक्त हनुमान जी की मूर्तियां भी शामिल हैं।





रामलला को तिरपाल में देख हुआ था दुख, अब मिली खुशी
एटा। चित्रगुप्त कॉलोनी निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता वर्ष 2016 में रामलला के दर्शन करने अयोध्या धाम गए थे। जहां काफी कड़ी सुरक्षा के बीच से गुजरना पड़ा था। इतना ही नहीं लंबी लाइन में लगने के बाद भी लगभग 20 फीट की दूरी से ही राम जी के दर्शन कर पाए थे। मलाल रहा कि कब रामलला मंदि में पहुंचेगे और करीब से दर्शनलाभ होगा।शहर से राजेंद्र प्रसाद अपने बड़े भाई व परिवार के अन्य लोगों के साथ 8 नवंबर 2016 को अयोध्या पहुंचे। वहां की कड़ी सुरक्षा को देखकर दंग रह गए। काफी गहन जांच के बाद आगे जाने दिया गया। लाइन में लगकर जब आगे पहुंचे तो देखा लगभग 20 फीट की दूरी पर एक छोटा सा चबूतरा है। उसके ऊपर तिरपाल में रामलला विराजमान हैं। जगत के स्वामी का इतने छोटे से स्थान पर आसन देखकर मन दुखी हो गया। जिसके बाद बड़ी हनुमान गढ़ी पहुंचकर बजरंगबली महाराज के दर्शन कर प्रार्थना की कि अबकी बार आएं तो प्रभु का भव्य मंदिर बन जाए। सीता रसोई, कैकेई महल, दशरथ महल मणि पर्वत, वाल्मीकि मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद राममंदिर आंदोलन के योद्धा व पूज्य संत नृत्यगोपाल दास के चरणों का वंदन भी किया।

राजेंद्र प्रसाद बताते हैं कि रामलला के साथ ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के गमन स्थल के भी दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। गयाजी, चित्रकूट, नासिक, रामेश्वरम आदि स्थानों के दर्शन कर मन प्रसन्न जरूर था मगर रामजी को तिरपाल में देख कर काफी कष्ट भी हुआ। अब जब प्रभु ने टेर सुनी तो राममंदिर का निर्माण अपने अंतिम चरम में है। 22 जनवरी को रामजी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी, तब घर में घी के दिए जलाएंगे। घर को सजाकर धूम-धड़ाके के साथ दिवाली मनाएंगे।



ढोल मजीरों के साथ बांटे गए पूजित अक्षत
निधौली कलां/अवागढ़। पूजित अक्षत वितरण मंगलवार को भी किया गया । निधौली कलां में मातादीन यादव विभाग संपर्क प्रमुख, वीर प्रताप सिंह जिला मंडलीय प्रमुख नगर ने मुख्य 10 वार्डों में भगवान रामचंद्र जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए भजन कीर्तन के साथ बुलावा दिया। अनुभव भारद्वाज जिला पर्यावरण प्रमुख ने बताया लोगों ने भगवान के बुलावे को माथे से लगाकर स्वीकार किया है। अक्षत आमंत्रण कार्यक्रम में गगन बजरंग दल नगर संयोजक अजीत कुमार, नगर शारीरिक प्रमुख देवेश सोलंकी, लोकेश गुप्ता, रिषभ, बिट्टू जैन, उज्जवल आदि राम भक्त मौजूद रहे। वहीं अवागढ़ के वार्ड नंबर एक के मोहल्ला तवायफान में भजन कीर्तन करते हुए रामदूतों ने राममंदिर का चित्र व पत्रकों को बांटा। इस दौरान 22 जनवरी घर पर दीपावली उत्सव मनाने का आह्वान किया। इस दौरान नगर संघचालक चोखेलाल गुप्ता, प्रचार प्रमुख गणेश वार्ष्णेय, सुभाष शर्मा, सुभाष वार्ष्णेय, रूबी ठाकुर, भूरा पंजाबी, टैटू गोयल, सौरभ माथुर, विवेक दुबे जयप्रकाश आदि थे।



सकीट में भी चला वितरण कार्यक्रम
सकीट। क्षेत्र में मंगलवार को संघ के स्वयंसेवकों ने टोली बनाकर घर-घर पीले चावल और पत्रक वितरित किए। 22 जनवरी को दीप जलाकर दिवाली मनाने की अपील की।
कस्बा में आनन्द किशोर वार्ष्णेय, सौरभ प्रजापति, सुमित वार्ष्णेय आदि ने टोली बनाकर मोहल्ला कायस्थान, पीपलटोला, मोहल्ला चक, मुख्य बाजार आदि स्थानों में पूजित अक्षत, प्रभु श्रीराम का चित्र और पत्रक वितरित किए। इस दौरान नगर कार्यवाह सुमित कुमार, नगर शारीरिक प्रमुख सौरभ प्रजापति, नगर संघ चालक आनंद किशोर वार्ष्णेय, नगर संपर्क प्रमुख सत्येंद्र कुमार दीक्षित, तरुणैश चक, हिमांशु मिश्रा, शिव स्वरूप गुप्ता, आदेश दीक्षित, राजेश मिश्र, अमित जैन, सचिन वार्ष्णेय, छोटे पंडित, हरिश्चंद्र वार्ष्णेय, सनी मिश्र, निखिल जैन भी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें