फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आशा कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस, जीटी रोड पर लगाया जाम

Tue, 14 Oct 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ता शहर के गांधी मार्केट मार्ग पर सिर पर काली पट्टी बांधकर जुलूस निकालती हुईं। संवाद
विज्ञापन
एटा। आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को सड़क पर जुलूस निकाला। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के सामने जीटी रोड पर करीब जाम भी लगाया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझते हुए करीब 15 मिनट में जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

आपकी आवाज सामाजिक संगठन के तले जिले की आशा कार्यकर्ता 11 अक्तूबर से कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर रही हैं। सोमवार को इन्होंने जिलाधिकारी आवास के सामने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया था। मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे जीटी रोड स्थित शहीद पार्क से जुलूस निकाला। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने अपने माथे पर काली पट्टी बांधकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। जीटी रोड स्थित मेडिकल कॉलेज के सामने करीब 15 मिनट तक जाम लगा दिया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने आशा कार्यकर्ताओं को समझाकर जाम को खुलवाया। आशा कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड से गांधी मार्केट होते हुए कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर जुलूस को समाप्त किया। मंडल अध्यक्ष सुषमा चतुर्वेदी ने कहा कि धरना स्थल पर वाहनों के खड़े होने और गंदगी होने की वजह से बाहर पार्क में बैठकर धरना दे रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने वहां पर बैठकर धरना देने से मना किया था। व्यवस्था न होने पर पार्क में ही बैठकर धरना देना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी 11 सूत्री मांगें पूरी नहीं होती हैं, धरना लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें