फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्याभिषेक होते ही गूंजे श्रीराम के जयकारे

Wed, 28 Oct 2015 06:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला मंच पर प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। राज्याभिषेक होते ही श्रीराम के जयकारे गूंजे। वहीं राम, सीता, लक्ष्मण आदि के स्वरुपों की आरती उतारी गई। राज्याभिषेक के साथ ही रामलीला का समापन हो गया।
विज्ञापन

व्यापार संगठन के जिला उपाध्यक्ष विनोद दुबे, युवा क्षत्रिय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र बहाुदर चौहान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दीपकिशोर मिश्रा, मंत्री शिवेन्द्र मिश्रा एडवोकेट, राम बारात कमेटी के अध्यक्ष अरूण गुप्ता सर्राफ ने भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक कर उनकी आरती उतारी। मुख्य अतिथि डा. शिव कुमार सिंह थे।
जैसे ही सिंहासन पर विराजमान भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक गुरु वशिष्ठ ने किया
रामलीला देख रहे भक्तों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाना शुरु कर दिया। जमकर प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए गए। इससे माहौल धर्ममय बना हुआ था।
कमेटी के प्रेमनारायन दीक्षित, राघवेंद्र दीक्षित, गोपाल दीक्षित, बंटू अलवेला, रामवीर राठौर, गोपू पंडित, पवन मिश्रा, सिंटू मिश्रा, रूपकिशोर शर्मा, गोपाल मिश्रा,  निमिष वार्ष्णेय, बसंत दीक्षित, रामजी श्रोत्रिय आदि ने श्रीराम का राज्याभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें