शरद पूर्णिमा पर सोमवार सायं आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में ध्यान शिविर का आयोजन अरुणानगर के साधना केंद्र पर हुआ। शिविर में सत्संग के बाद दुर्गा मंदिर में भंडारा लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।
शरद पूर्णिमा पर आयोजित शिविर में लोगों ने चंद्रमा की रोशनी में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर जी का ऑडियो चलाकर ध्यान किया। शिविर में चंद्रमा की रोशनी से मिलने वाली ऊर्जा से नकारात्मकता को नष्ट करने वाली किरणों को ध्यान के माध्यम से नष्ट करने का प्रयास किया।
आर्ट ऑफ लिविंग के जिला संयोजक विशाल अग्रवाल ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की रोशनी से मिलने वाली ऊर्जा शरीरिक रोगों से भी छुटकारा दिलाती है। उन्होंने कहा कि शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है, इसलिए इस दिन का महत्व और बढ़ जाता है।
उन्होंने कहा कि आर्ट ऑप लिविंग के कार्यक्रम पूरी तरह से वैज्ञानिक तथ्यों पर होते हैं।
शिविर में चंद्रमा की रोशनी में खीर रख उसका प्रसाद वितरण किया। शरद पूर्णिमा पर शातिंनगर के ुदर्गा मंदिर पर विशाल भंडारा लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। सुमन खेमका, यशवीर सिंह चौहान, राजनारायण खेमका, अंजली गहलौत, संगीता गुप्ता, पूनम अग्रवाल, डॉ. यज्ञेश गुप्ता, योगेश त्रिवेदी, राजकुमार पाराशर, अवधेश मिश्रा, रमेश चंद्र राजौरिया, सुनील गुप्ता, शशि गुप्ता समेत अनेक लोग आर्ट ऑफ लिविंग के शिविर में ध्यान करने करने पहुचे।