एटा। डीएम के आह्वान पर लोग अनावश्यक शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने के लिए आगे आ रहे हैं। मंगलवार को एक और व्यक्ति ने लाइसेंस निरस्त कराया। जिन्हें डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
डीएम प्रेम रंजन सिंह ने लोगों से आह्वान किया था कि जिन्हें शस्त्र की जरूरत नहीं है और अनावश्यक रूप से रखे हुए हैं। वह अपने लाइसेंस निरस्त कराएंगे तो उनको सम्मानित किया जाएगा। इस पर लगातार लोग लाइसेंस निरस्त करा रहे हैं। 18 लोग लाइसेंस निरस्त करा चुके हैं। मंगलवार को शहर के मोहल्ला विकास नगर निवासी लोक गायक अनुरुद्ध कुमार उर्फ वसंत पतझड़ ने अपना शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराया। डीएम ने अपने कार्यालय कक्ष में बुलाकर उन्हें सम्मानित किया।