फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 24 से होंगे डीएलएड में प्रवेश के लिए आवेदन

Tue, 18 Nov 2025 06:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। डीएलएड प्रशिक्षण 2025 में प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने के लिए अभ्यर्थियों से 24 नवंबर से आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। वहीं डायट पर कुल 200 सीटों पर आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

डायट प्रभारी बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि डीएलएड प्रशिक्षण 2025 में प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 नवंबर से शुरू होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि डीएलएड की डायट पर कुल 200 और निजी संस्थानों में करीब 5000 सीटें है जिन पर प्रवेश दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन में संशोधन करने का कोई मौका नहीं दिया जाएगा। इसलिए आवेदन फॉर्म भरने के बाद फाइनल सेव करने से पहले अंकित प्रविष्टियों का मिलान मूल अभिलेखों से अवश्य कर लें। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। वहीं ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर है। इसके साथ ही पूर्ण आवेदन का प्रिंटआउट लेने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें