फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधों के लिए थाना प्रभारी होंगे जिम्मेदार: डीआईजी

Sat, 07 May 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
डीआईजी गोविंद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डीआईजी गोविंद अग्रवाल ने कहा कि जिले में चार माह में हत्या एवं वाहन चोरी के मामलों में इजाफा हुआ है। थाना प्रभारी अपराधों पर नियंत्रण को प्रभारी कदम उठाएं। अपराध के लिए थाना प्रभारी जिम्मेदार माने जाएंगे। वह एसपी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि पंचायत चुनाव के बाद रंजिश के मामले बढ़ जाते हैं। थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने क्षेत्र में इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कहीं रजिंश का मामला तो नहीं है जो आगे चलकर बड़ा रूप ले लें। थाने में कोई भी फरियादी अपनी समस्या लेकर आता है तो उसके साथ अभद्र व्यवहार को किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। ऐसी शिकायत सामने आने पर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन का निरीक्षण करते समय अनुशासन व अच्छी वर्दी पहनने पर कुछ पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस के पेंशनर्स के साथ भी बैठक की गई। जिसमें हैल्थकार्ड जारी किए गए। सेवानिवृत्त हो चुके पुलिस कर्मियों को अब गवाही देने आने पर टीएडीए दिया जाएगा। 

सोरों कोतवाली में सुनी समस्याएं
सोरों। डीआईजी गोविंद अग्रवाल ने कोतवाली सोरों का निरीक्षण किया। थाना दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुना। इन समस्याओं के तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

 थाने पहुंचते ही डीआईजी जन गारद की सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने थाना के अभिलेखों व शस्त्रागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं सही पाई गई। उन्होंने आयोजित थाना दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी। पुलिस से संबंधित समस्याओं को तुरंत जाकर निस्तारित करने के निर्देश दिए। राजस्व संबंधी समस्याओं को राजस्व कर्मियों को सुपुर्द किया गया, जिससे उनका निस्तारण हो सके। बसंत नगर के मुन्नालाल मौर्य, कादरबाड़ी के ओमप्रकाष, बसंतनगर के विनोद तिवारी आदि ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर एसपी सुनील कुमार, सीओ शबीह हैदर, कोतवाली प्रभारी सुरेश बाबू यादव, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें