फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम के कोच बने अनूप द्विवेदी

Fri, 15 Nov 2024 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। वास्को साउथ गोवा में 9 से 16 दिसंबर तक ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज फुटबॉल प्रतियोगिता होगी। इसके लिए अनूप द्विवेदी को कोच नियुक्त किया गया है। वह यहां डीआईओएस कार्यालय में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन



अनूप द्विवेदी कई वर्षों से फुटबॉल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले वह खिलाड़ी के तौर पर प्रतिभाग करते थे। 3 वर्षों से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कोच के रूप में प्रतिभाग कर रहे हैं। अब ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज फुटबॉल टीम के लिए प्रदेश से कोच बनाए गए हैं। इस वर्ष आयोजित एटा खेल महोत्सव के अंतर्गत डीएम ने उन्हें एटा खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया था। फुटबॉल टीम का कोच नामित किए जाने पर डीआईओएस डाॅ. इंद्रजीत, सह जिला विद्यालय निरीक्षक सुभाष चंद्र, प्रधानाचार्य डॉ. मनोज सक्सेना, डॉ. सुधीर गुप्ता, मनोज तिवारी, क्षेत्रपाल सिंह, आदर्श मिश्रा, एआरएम संजीव यादव, देवेंद्र चौधरी, राजीव यादव आदि ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें