फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुज हत्याकांड: बेटे की हत्या से पहले मां को ट्रैक्टर से कुचलने का किया था प्रयास

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा जिले के थाना नयागांव क्षेत्र के गांव सिमरा में शनिवार की शाम अनुज (27) पुत्र सुरेंद्र सिंह की गोली मारकर चचेरे भाई रवि कुमार पुत्र धर्मेंद्र ने हत्या कर दी थी। अनुज की हत्या से पूर्व हत्यारोपी ने मां मीरा देवी को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया था। पुलिस ने शनिवार की देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। वारदात में पुलिस की लापरवाही खुलकर सामने आ रही है। 15 दिनों से दोनों परिवारों के बीच तल्खी बनी हुई थी, पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की, इसकी वजह से हत्या जैसी जघन्य वारदात हो गई।
विज्ञापन


मृतक अनुज के छोटे भाई अंकित ने बताया है कि रवि कुमार दबंगई के बलबूते परेशान करता था, पूर्व में बंटवारा होने के बाद मेड़ काटकर विवाद किया गया। 15 दिन पूर्व भी झगड़ा हुआ था, इसकी शिकायत मां की ओर से थाना पर की गई, लेकिन आरोपियों के खिलाफ पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो हौसले बुलंद हो गए। शनिवार को भी सुबह कहासुनी हुई थी, इसके बाद थाना जाकर खबर दी गई, पुलिस गांव तो आई लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।


गांव में पुलिस पहुंचने के बाद आरोपी रवी कुमार बौखला गया और वह जानबूझकर अपना ट्रैक्टर लेकर शनिवार को खेत पर पहुंच गया। यहां मेढ़ और खेत को जोतने लगा तो पहले से मौजूद मां मीरादेवी ने विरोध किया। इसके बाद आरोपी ने ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया, तब मां ने दूसरे खेत पर काम कर रहे भाई अनुज को फोन करके जानकारी दी। भाई खेत पर पहुंचा वैसे ही रवि ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले की रिपोर्ट मृतक के पिता सुरेंद्र सिंह की ओर से दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें