फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मस्जिदों से गूंजे पाकिस्तान विरोधी नारे... आतंकवाद खत्म करो सरकार

Fri, 02 May 2025 05:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जीटी रोड ​स्थित ईदगाह के बाहर पा​किस्तान और आतंकवाद के ​खिलाफ प्रदर्शन करते मु​स्लिम।  - फोटो : जीटी रोड ​स्थित ईदगाह के बाहर पा​किस्तान और आतंकवाद के ​खिलाफ प्रदर्शन करते मु​स्लिम।
विज्ञापन
एटा। पहलगाम हमले को लेकर आक्रोश हर समाज में है। शुक्रवार को नमाज के बाद मस्जिदों से पाकिस्तान विरोधी नारे गूंजे। पाकिस्तान पर हमला करने और आतंकवाद को नेस्तनाबूद करने की मांग मुस्लिमों ने उठाई। बाद में जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

पूर्व में बस स्टैंड ईदगाह पर जुलूस की रणनीति बनाई गई। बाद में कार्यक्रम में संशोधन करते हुए शहर की सभी 30 मस्जिदों में विरोध-प्रदर्शन तय किया गया। जुमे की नमाज के बाद तख्तियां पकड़कर लोगों ने प्रदर्शन शुरू किया। आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाकर भड़ास निकाली। मुस्लिम नेता शराफत हुसैन काले ने कहा कि हिंदुस्तान के मुसलमानों में पहलगाम घटना को लेकर बहुत उबाल है। हम लोग सरकार से एक ही मांग कर रहे हैं कि सरहद पर मुसलमानों को लगा दिया जाए। वह आतंकवाद और पाकिस्तान को खत्म करने का काम करेगा। पूरा हिंदुस्तान एक प्लेटफॉर्म पर है।
उन्होंने कहा कि हिंदू और मुसलमान सभी आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ हैं। इसके बाद मुस्लिमों ने एकत्रित होकर जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रधानमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन दिया। पहलगाम हमले की निंदा करते हुए आतंकवादियों से बदला लेने की मांग की। नफरती लोगों व देश के गद्दारों, हत्यारों को फांसी दिए जाने की भी मांग की। अशरफ हुसैन, मकबूल अहमद, खलील अहमद, जाकिर सैफी, जाविद, तवरेज, फैजान, शमशाद, नौशाद, उस्मान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें