फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा नेता भाइयों पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, बड़ा पूर्व विधायक...तो छोटा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

Fri, 04 Oct 2024 10:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके छोटे भाई जुगेंद्र सिंह यादव के खिलाफ दुष्कर्म का एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि सपा नेता भाइयों ने नौकरी के बहाने बुलाकर पीड़िता से दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव और रामेश्वर सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना कोतवाली नगर में सपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव और उनके भाई पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह पर दुष्कर्म की एक और रिपोर्ट दर्ज की गई है। नौकरी के बहाने बुलाकर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप है।

विज्ञापन


थाना कोतवाली नगर में एक महिला ने बताया कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने 4 जनवरी 2015 को जीटी रोड स्थित फार्म हाउस पर बुलाया। सुबह लगभग 8 जब वह वहां पहुंच गई तो जुगेंद्र सिंह भी पीछे से पहुंचे और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव पहुंचे और उन्होंने भी दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि हाथ-पैर दुपट्टे से बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इनके जाने के बाद किसी तरह से वह कमरे से निकलकर नीचे आई तो वहां इनके परिवार के प्रमोद यादव और सुबोध यादव खड़े हुए थे।
विज्ञापन


जब उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी इनको दी। तो दोनों आग बबूला हो गए और गालियां देने लगे। इतना ही नहीं बुरी तरह से पीटते हुए कपड़े फाड़ दिए। किसी तरह से बचकर मैं अपने घर पहुंची। तब से लगातार भय के कारण मैं रिपोर्ट दर्ज नहीं करा पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें