रेलवे रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में द्वि-दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग एवं वार्षिक योजना बैठक में
एटा। सेवा भारती, ब्रज प्रांत की ओर सेवा गतिविधियों को अधिक संगठित व प्रभावी बनाने के लिए रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग व वार्षिक योजना बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में ब्रज प्रांत के विभिन्न जिलों व महानगरों से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र सेवा प्रमुख धनीराम ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाना संगठन का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने सेवा बस्तियों में योजनाबद्ध कार्यों को गति देने और आगामी वर्ष के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण वर्ग में राष्ट्रीय सेवा भारती के आयाम प्रमुख विनोद मोहिने, किशोरी विकास सह-आयाम प्रमुख सुरभि सिंह, वैभवश्री सह-आयाम प्रमुख मंजूषा देशमुख सहित प्रांत की विभिन्न आयाम प्रमुखों ने प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया। वक्ताओं ने सेवा परियोजनाओं के संचालन, संगठनात्मक समन्वय तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी। वार्षिक योजना बैठक के दौरान बीते वर्ष में संचालित सेवा कार्यों की समीक्षा की गई। मदन लाल, वीरेंद्र वार्ष्णेय और संजय शर्मा ने भी मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस दौरान नारायण सिंह वर्मा, रामवीर धनगर,राकेश आर्य, विनीता राठौर, विकास चौधरी, राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय,डीएस वर्मा, सुशील कुमार वार्ष्णेय, जगपाल सिंह, राजवीर सिंह, नीलम चौहान आदि मौजूद रहे।