फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई न होने पर आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा। थाना क्षेत्र के गांव मेंहनी के पास कांशीराम कॉलोनी में शनिवार को घर में किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला था। परिजन ने कॉलोनी के ही एक युवक और उसके बहनोई पर किशोरी की हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से आक्रोशित परिजन ने रविवार को किशोरी के शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी निवासी राजू जोशी की पुत्री मुस्कान (17) का शव घर में शनिवार की दोपहर झूलता मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर कस्बे में पहुंचे। इसके साथ ही नामजद लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग करने लगे। राजू जोशी ने पुलिस पर कार्रवाई न करने आरोप लगाया। आक्रोशित लोगों ने शव रखकर कस्बा के मेन मार्ग पर जाम लगा दिया।
वहां पहुंची पुलिस ने परिजन को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए आधा घंटे में जाम खुलवाया। राजू जोशी ने कॉलोनी निवासी आकाश और उसके अमांपुर निवासी बहनोई प्रवेश पर मुस्कान की हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी रामकेश राजपूत ने बताया कि कार्रवाई न करने का आरोप निराधार है। कुछ लोगों ने परिजन को बरगला दिया था। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें