फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हत्या के मामले में 4 लोगों के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी

Wed, 14 Jan 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गांव रामपुर घनश्याम निवासी सुनील कुमार ने कोतवाली नगर में 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें लिखा है कि आरोपियों ने पिता के ऊपर लोडर वाहन चढ़ाकर कुचल दिया। इसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि इससे पहले भी इन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव रामपुर घनश्याम निवासी सुनील कुमार ने प्राथमिकी में लिखा है कि लगभग 24 वर्ष पूर्व परिवार के ही अनोखेलाल से जमीन के मामले में विवाद हो गया था। मामला कोर्ट में अंतिम चरण में चल रहा है। मंगलवार की सुबह पिता भगवती प्रसाद रात की ड्यूटी करके घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में गंजडुंडवारा मार्ग पर एक गैस गोदाम के पास अनोखे लाल के बेटे करन ने लोडर वाहन चढ़ाकर पिता को कुचल दिया।
वह वाहन में फंसकर लगभग 500 मीटर तक घिसटते हुए गए और उनकी साइकिल लगभग 1 किलोमीटर तक फंसी रही। इसके बाद मामले में अनोखेलाल, करन, मानपाल और अमरपाल के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें