एटा। नगला नया बाईपास रोड के पास स्थित शराब के ठेके से अज्ञात लोग 70 पेटी शराब, बैटरी, एलईडी, डीवीआर आदि सामान चोरी कर ले गए। अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना जसरथपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थाना जसरथपुर के गांव सरोंठ निवासी शुभम सिंह ने बताया कि पत्नी के नाम नगला नया बाईपास मार्ग पर शराब का ठेका संचालित हो रहा है। 12 जनवरी की रात में अज्ञात लोग दुकान का ताला तोड़कर 70 पेटी शराब की चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं उन लोगों ने सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर, एक एलईडी स्क्रीन और 2 बड़ी बैटरी भी चोरी कर ली। घटना के अगले दिन दुकान पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई।
सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है। आसपास लगे सीसीटवी कैमरों के फुटेज देखकर चोरी करने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।