फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों को बैठक में दिए निर्देश

Thu, 03 Dec 2015 06:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के विजयेंद्र पाण्डियान ने कहा कि पंचायत निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सभी सहयोग करें। सभी प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता का शत प्रतिशत पालन करें। मतदाताओं को दबाव, प्रभाव, भय, लालच एवं रिश्वत, धन या शराब वितरण से प्रभावित करने की शिकायतों को गंभीरता से लेकर कठोर कार्यवाही की जाएगी। आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


गंजडुण्डवारा पीजी कालेज परिसर में ब्लाक गंजडुण्डवारा के प्रधान पद के प्रत्याशियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि मतदान के 48 घंटे पूर्व प्रचार कार्य बंद कर दें । फर्जी वोटिंग पर सख्ती से निबटा जाएगा। मतदान में गड़बड़ी करने, उपद्रव या बूथ कैप्चरिंग पर सीधे गोली चलाई जाएगी। अराजकता और धांधली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसपी हिमांशु कुमार ने कहा कि अस्त्र शस्त्रों का प्रदर्शन दंडनीय अपराध है। कहीं गड़बड़ी हो तो तुरंत 100 नंबर पर डायल करें। सशस्त्र पुलिस बल की टीमें निरंतर गश्त पर रहेंगी। प्रत्याशियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि में कोई भी उम्मीदवार अपना प्रचार कैंप न लगाए।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम परवेज अहमद, सीओ, बीडीओ तथा संबंधित अधिकारी एवं काफी संख्या में ब्लाक गंजडुण्डवारा क्षेत्र के ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें