फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विज्ञानियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Wed, 02 Dec 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
किला रोड स्थित राजमाता अनंत कुमारी पब्लिक स्कूल में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी में कक्षा एक से 4 तक के छात्र छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाल विज्ञानियों ने बायो गैस, बैरोमीटर, सोलर सिस्टम, एनोमीटर, वाटर साइकिल और रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर मॉडल प्रस्तुत किए थे। प्रदर्शनी का शुभारंभ अवागढ़ किले के युवराज अंबरीश पाल सिंह ने किया। उन्होंने कहा विज्ञान का देश की तरक्की में अहम योगदान होता है छात्रों को शिक्षित होकर देश सेवा-विकास में अहम जिम्मेदारी निभानी होगी। तभी देश में विकास का रथ अपनी रफ्तार पकड़ेगा। प्रबंधक युवरानी अपराजिता कुमारी, प्रधानाचार्य सैम्या सेठी, पंकज यादव, शालिनी सिंह, नेहा, सोहना भारद्वाज, संजय, शिवाजी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें