फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंवला वृक्ष की परिक्रमा कर की मंगल कामना

Fri, 20 Nov 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय नवमी पर्व पर महिलाओं ने आंवले के पेड़ की परिक्रमा कर पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण के भजन गाए। साथ ही बुजुर्गाें, पंडितों को दान पुण्य किया।
विज्ञापन

अक्षय नवमी पर्व पर भगवान विष्णु की पूजा करने वालों की होड़ रही। आंवले के पेड़ कम पड़ गए। अरुणा नगर पार्क स्थित आंवला पेड़ के पास सुबह से ही भीड़ रही। पूजा करने वालों का दोपहर तक तांता रहा। महिलाओं, युवतियों ने पेड़ के 108 परिक्रमा कर इतनी ही संख्या में विभिन्न खाद्य और अन्य वस्तुओं का दान किया। पूजा स्थल पर सामूहिक रूप से राधा-कृष्ण के भजन गाए गए। पूजा करने पहुंची वयोवृद्ध नेमवती वार्ष्णेेय, पदमावती साहनी ने बताया कि यह पर्व परिवार की समृद्धिका प्रतीक है। कार्तिक माह के चलते इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। उपस्थित अन्य महिलाओं में वीना शर्मा, शालिनी पाराशर, डॉली वार्ष्णेय, मीनू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें