फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गांधी मूर्ति चौराहे पर एक घंटे जाम में फंसी रही एंबुलेंस

Sat, 29 Nov 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। कस्बे के गांधी मूर्ति चौराहे पर शनिवार दोपहर को एक घंटे तक एक एंबुलेंस जाम में फंसी रही। एंबुलेंस में मरीज होने पर कुछ लोगों ने प्रयास कर उसके निकलने को रास्ता बनाया। कई दशक पुराना कस्बे का गांधी मूर्ति चौराहा समय के साथ काफी सकरा हो गया है। चौराहे पर अतिक्रमण होने से अक्सर जाम की समस्या रहती है।
विज्ञापन


कस्बे में दुरुस्त यातायात व्यवस्था न होने से आमने-सामने वाहनों के आने पर जाम की समस्या पैदा हो जाती है।
रोजाना दिन में जाम लगना सामान्य बात हो गई है। कस्बे के मैन मार्केट, सराय रोड, बस स्टैंड रोड व अन्य सकरी गलियों में भी जाम की समस्या रहती है। दुकानों के बाद लगने वाले हथठेल और दुकानों के सामने वाहनों के खड़े होने से बाजार में पैदल गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें