फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वॉलीबॉल में सरस्वती विद्या मंदिर, डीएवी का दबदबा

Sat, 29 Nov 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अवनीश
विज्ञापन
एटा। पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को विधायक खेल स्पर्धा में का आयोजन हुआ। युवा कल्याण प्रादेशिक विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस वार्षिक आयोजन में सदर विधानसभा क्षेत्र के 800 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में सरस्वती विद्या मंदिर और डीएवी का दबदबा रहा।
विज्ञापन


जूनियर बालक वॉलीबॉल वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता। दिल्ली पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। सब जूनियर बालक वॉलीबॉल में डीएवी प्रथम और ट्यूलिप स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर कबड्डी बालक वर्ग में केवीए की टीम प्रथम, ब्राइटलैंड विद्यालय की टीम द्वितीय स्थान पर रही। सब जूनियर भारोत्तोलन में मयंक चौहान प्रथम, विवेक द्वितीय, प्रियांशु तृतीय रहे। जूनियर बालक भारोत्तोलन वर्ग में केशव प्रथम, शिवकुमार द्वितीय, अजय तृतीय रहे।

800 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में नंदिनी ने पहला स्थान हासिल किया। प्राची और रिया द्वितीय व तृतीय रहीं। 1500 मीटर सीनियर बालक वर्ग में बृजेश प्रथम रहे। प्रवीन और मनजीत ने दूसरा व तीसरा स्थान पाया। 400 मीटर जूनियर बालक वर्ग में साजिद ने बाजी मारी। 100 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में अभिषेक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जूनियर बालक बैडमिंटन में सुशांत, जूनियर बालिका वर्ग में श्रद्धा प्रथम रहीं। लंबी कूद सीनियर बालक वर्ग में आकाश, डिस्कस थ्रो सब जूनियर बालिका वर्ग में शीतल, गोला फेंक में शीतल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुश्ती बालिका वर्ग में पवनी, महक, पलक और डिंपल विजेता रहीं। बालक वर्ग में मयंक चौहान, अमर कुमार, अक्षय कुमार, लव कुमार ने अपने-अपने भार वर्ग में जीत दर्ज की।

सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में भरतवीर वर्मा, राजीव यादव, मोनिका, संतोष कश्यप, संतराम और पुष्पेंद्र कुमार की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम प्रभारी सुमित कुमार सिकरवार ने सभी खिलाड़ियों, निर्णायकों और मुख्य अतिथि का आभार जताया। कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं।

अवनीश

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें