फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 15 मिनट तक जाम में फंसी रही एंबुलेंस

विज्ञापन
मिरहची में जाम में फंसी एंबलेंस। संवाद
विज्ञापन
मिरहची। कस्बे से गुजरे आगरा-बरेली हाईवे पर मंगलवार शाम को जाम लग गया। एक मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस इसमें 15 मिनट तक फंसी रही। एंबुलेंस के सायरन पर हरकत में आई पुलिस के सक्रिय होने पर जाम खुल सका।
विज्ञापन


कस्बे के मुख्य चौराहे पर 24 घंटे पुलिस पिकेट तैनात रहने पर भी रोजाना जाम की समस्या रहती है। कस्बे से गुजरे हाइवे के इस मुख्य चौराहे पर अचलपुर, मारहरा को रास्ता जाता है। इन रास्तों पर टैंपो आदि डग्गेमार वाहनों और हथठेल के खड़े होने से अक्सर जाम लगता है।
कस्बे के रामप्रताप सिंह, रामखिलाड़ी, सोमेंद्र गुप्ता आदि ने बताया कि पुलिस की लापरवाही के कारण अक्सर चौराहे पर जाम की समस्या रहती है। स्कूलों की छुट्टी के समय अक्सर चौराहे पर जाम की समस्या रहती है। थाना प्रभारी कपिल कुमार नैन ने बताया कि चौराहे पर जाम लगने की समस्या से सख्ती से निपटा जाएगा।

मिरहची में जाम में फंसी एंबलेंस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें