फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: डेढ़ घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस, जच्चा-बच्चा की मौत

Sun, 24 Sep 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/जलेसर। थाना जलेसर क्षेत्र के गांव बिहाऊ में शनिवार की रात गर्भवती को प्रसव पीड़ा हुई। कॉल करने के करीब डेढ़ घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। तब तक बच्चा घर पर ही पैदा हो गया। कुछ देर में उसकी मौत हो गई। वहीं महिला की हालत भी बिगड़ गई। परिजन सीएचसी पर लेकर गए। आरोप है कि वहां महिला स्वास्थ्य कर्मी ने अभद्रता की। प्रसूता की रविवार सुबह 6 बजे मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव बिहाऊ निवासी अशोक कुमार की पत्नी मंजू देवी (30) और जन्म लेने वाले बेटे की मौत हुई है। महिला के पिता मेहरबान सिंह निवासी नगला बाले थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद ने बताया कि शनिवार को गांव बिहाऊ पहुंचा था। यहां रात में करीब दो बजे अचानक बेटी को प्रसव पीड़ा हुई। तब गांव की आशा कार्यकर्ता को बुलाया। एंबुलेंस के लिए कॉल की। डेढ़ घंटे बाद गांव में एंबुलेंस पहुंची। तब तक 7 माह की गर्भवती बेटी ने बच्चे को जन्म दे दिया। इसके कुछ समय बाद ही बच्चे की मौत हो गई। मंजू की तबीयत भी बिगड़ने लगी। एंबुलेंस आई तो उसे सीएचसी जलेसर लेकर गए।

यहां डॉक्टरों ने बीपी बढ़ा बताया। करीब 15 मिनट तक एंबुलेंस में ही इलाज करते रहे। बाद में हालत नाजुक बताकर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। रविवार सुबह 6 बजे इमरजेंसी में लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पिता का आरोप है कि जलेसर पर तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मी ने इलाज के दौरान लापरवाही बरती। हम लोगों ने इसका विरोध किया तो अभद्रता कर गालीगलौज की। वह मारपीट पर उतारू हो गईं।
विज्ञापन


वहीं सीएचसी प्रभारी डॉ. पवन शर्मा का कहना है कि महिला रात को आई थी। बच्चे का जन्म घर पर दाई से कराया गया था। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी। यहां पर स्टाफ नर्स ने फंसी हुई झिल्ली को निकाला था। बीपी अधिक होने पर दौरा आने से तबीयत खराब हुई थी। इस पर रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें