फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पहली अक्तूबर से शुरू होगी धान खरीद, बनाए गए 19 केंद्र

Sun, 24 Sep 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। किसानों को उनकी फसल का वाजिब मूल्य मिले, इसके लिए धान सहित मक्का व बाजरा की खरीद की जाएगी। खरीद 1 अक्तूबर से शुरू होगी। इसके लिए खाद्य एवं विपणन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। धान खरीद के लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन



जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी नंद किशोर ने बताया कि जिले में 1 अक्तूबर से धान, बाजरा सहित मक्का की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। क्रय केंद्रों पर कॉमन धान 2183 व ग्रेड ए धान 2203 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जाएगा। वहीं मक्का 2090 व बाजरा की 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा की जाएगी। क्रय केंद्र पर वही किसान धान सहित मक्का व बाजरा बेच सकेंगे, जिन्होंने पोर्टल पर बेचने के लिए पंजीकरण कराया होगा। 72 घंटे में ही किसान का ऑनलाइन भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में धान की खरीद के लिए 19, मक्का खरीद के लिए 6 व बाजरा की खरीद के लिए 12 क्रय केंद्र खोले गए हैं।

1000 किसानों ने कराया पंजीकरण
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने बताया कि धान को क्रय केंद्र पर बेचने के लिए 1000 किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। खाद्य विभाग के पोर्टल पर किसान कहीं से भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें