फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मिठाई पर चांदी की जगह एल्युमिनियम का लगा रहे वर्क

Sat, 23 Mar 2024 12:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। खान-पान की वस्तुओं में मिलावट खोरी रोकने के लिए शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने दो दुकानों पर मिठाई पर लगाए जाने वाले वर्क की पड़ताल की। चांदी की जगह एल्युमिनियम का वर्क लगा मिला। चिकित्सकों के मुताबिक एल्युमिनियम का वर्क किडनी, लिवर के लिए नुकसानदायक होता है।
विज्ञापन


शहर में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों को मिलावट खोरी रोकने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान घंटाघर के पास वैन में 12 खाद्य पदार्थों की जांच कराई गई। बेसन और बूंदी के लड्डू व खोआ का नमूना फेल हो गया। टीम के अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए फेल हुए लड्डू व खोआ को हटवाया।
इसके बाद टीम हाथी गेट पर जीटी रोड पर स्थित मिठाई की दुकानों पर पहुंची। यहां दो मिठाई की दुकानों पर वर्क लगा मिला। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने इसकी जांच की। उन्होंने बताया वर्क एल्युमिनियम का है। इस पर मिठाई को हटवाया।
विज्ञापन

इसके बाद खाद्य निरीक्षकों के साथ शिकोहाबाद रोड पर पहुंचे। वहां काउंटर में रंग बिरंगी मिठाई लगी थी। उसको हटाने के निर्देश दिए। बताया कि अभियान के दौरान 35 किलो मिठाई को नष्ट कराया गया है। मिठाई में रंग डालने की अनुमति है, लेकिन देखने में आया है कि दुकानदार रंग को ज्यादा डाल देते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।
-
राजा का रामपुर में लिए नमूने
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को खाद्य निरीक्षक अरुण कुमार ने राजा का रामपुर कस्बा में कार्रवाई की। रामवीर हलवाई और आनंद हलवाई के यहां से बर्फी व बेसन के लड्डू का नमूना लिया। वहीं एक एक्सपेलर चक्की से सरसों के तेल का सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें