एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत बीते बुधवार की शाम को एक एएलएस एंबुलेंस मरीज को ले जाते समय पलट गई थी। जांच में आया था कि एंबुलेंस को ढलान पर खड़ा कर चालक उतर गया था। इस दौरान एंबुलेंस आगे बढ़ गई थी। मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एएलएस एंबुलेंस के चालक सहित ईएमटी व सुपरवाइजर पर कार्रवाई को लेकर पत्र लिखा है।
जैथरा निवासी खुशबू ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। यहां से आगरा मेडिकल कॉलेज के लिए चिकित्सको ने रेफर किया कर दिया था। महिला के परिजन उसे सरकारी एएलएस एंबुलेंस से लेकर आगरा जा रहे थे। इस दौरान एंबुलेंस कमसान पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इससे वहां भगदड़ मच गई थी। लोगों ने एंबुलेंस से मरीज सहित उसके तीमारदारों को बाहर निकाल 108 एंबुलेंस से आगरा भेजा था। मामले की जांच वाहन प्रभारी लोकमान सिंह ने जांच की थी।
जांच में आया था एंबुलेंस का चालक ढ़लान पर उसको खड़ी कर पानी लेने गया था। उसने हैंडब्रेक नहीं लगाया था। इससे हादसा हो गया था। मामले में एंबुलेंस के चालक अमित, ईएमटी इंद्रजीत को दोषी माना गया। इसी को लेकर सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने एंबुलेंस के चालक व ईएमटी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को पत्र लिखा है। जबकि एएलएस एंबुलेंस के प्रभारी हेमंत कुमार के तबादले को लेकर पत्र लिखा है। चर्चा यह है कि चालक पर संविदा समाप्त की कार्रवाई कर दी गई है। सीएमओ ने बताया तीनों कर्मियों के खिलाफ पत्र लखनऊ कंपनी को भेज दिया गया है। कार्रवाई के बारे में जानकारी नहीं है।