फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: स्थगनादेश के बाद भी बाजरा की फसल काटने का आरोप

Sun, 21 Sep 2025 05:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। हाथरस जिले के गांव गढ़ी दूधाधारी की सुशीला देवी ने जलेसर क्षेत्र के विश्नीपुर के कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। अदालत का स्थगनादेश होने के बाद भी खेत में खड़ी बाजरा की फसल को जबरन काटने की बात कही है।
विज्ञापन

सुशीला देवी ने बताया कि जलेसर क्षेत्र के गांव अगरपुर में उसके खेत हैं जिनमें बाजरा की फसल खड़ी है। इस खेत को लेकर जलेसर क्षेत्र के गांव विश्नीपुर के कुछ लोगों से उसका विवाद है जो उसके खेत पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। इस मामले में एसडीएम न्यायालय में वाद दायर करने पर 14 जुलाई को स्थगनादेश जारी किया गया था।
शनिवार सुबह आरोपी करीब पचास लोगों के साथ उसके खेत पर पहुंचे और बाजरा की फसल काटने लगे। उनके हाथों में हथियार होने पर गांव के लोग दहशत में आकर विरोध नहीं कर सके। जानकारी पर वह खेत पर पहुंची और स्थगन आदेश का हवाला दिया तो आरोपियों ने उसके साथ भी अभद्रता की। बताया कि मुख्यमंत्री को मामले की शिकायत भेजी है। सीओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसी कोई तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें