एटा। भारतीय किसान यूनियन (किसान) ने कस्बे की कान्हा गोशाला में गोवंश की देखरेख में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया है। कहा है कि देखरेख के अभाव में गोवंश दम तोड़ रहे हैं।
राष्ट्रीय सचिव शिवप्रताप सिंह ने मंगलवार को बताया कि गोशाला में भूखे-प्यासे तड़प रहे गोवंश मर रहे हैं। गोशाला में मरने वाले गोवंश का विधि विधान से अंतिम संस्कार भी नहीं किया जा रहा है। इसका वीडियो बनाने पर पड़ोस की मां-बेटी को धमकियां दी गईं हैं।
इसके लिए उन्होंने नगर पंचायत के अध्यक्ष और ईओ को जिम्मेदार ठहराया। नगर पंचायत के ईओ स्वदेश कुमार आर्य ने बताया कि सभी आरोप निराधार हैं। किसी को कोई धमकी नहीं दी गई। पुराने फोटो-वीडियो वायरल करके दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। संवाद