फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर पीटने का आरोप

Thu, 16 Jul 2026 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा। थाना क्षेत्र में कोचिंग पढ़ने जा रही एक छात्रा के साथ दो युवकों ने 15 जुलाई को छेड़छाड़ की। आरोप है कि विरोध करने पर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 15 जुलाई को कोचिंग पढ़ने जा रही थी। रास्ते में मोहम्मद कैफ ने उसका पीछा किया और उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजन को दी। आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी अपने साथी शौकत के साथ आया और गाली-गलौज करते हुए पीड़ित पक्ष को पीट दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने छात्रा को बदनाम करने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। घटना के बाद परिजन छात्रा को लेकर मारहरा थाने पहुंचे और दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा ने बताया कि मारहरा पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें