फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कांवड़ यात्रा में प्रतिबंधित रहेंगे 8 फीट से ऊंचे डीजे

Thu, 16 Jul 2026 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
पिलुआ थाना क्षेत्र में हाईवे पर कांवड़ यात्रा रूट का निरीक्षण करते एसएसपी डा. इलामारन। स्रोत पु
विज्ञापन
एटा। श्रावण मास में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बृहस्पतिवार को थाना पिलुआ क्षेत्र के कांवड़ रूट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और रूट डायवर्जन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान एसएसपी डॉ. इलामारन ने कांवड़ मार्ग पर की गई बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, चेतावनी एवं सांकेतिक बोर्डों की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवड़ियों के आवागमन में किसी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। पूरे मार्ग पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। एसएसपी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, यातायात को सुचारु बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के साथ चलने वाले डीजे वाहनों की कुल ऊंचाई डीजे सहित आठ फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें