श्री भागवत राष्ट्रीय इंटर कालेज पटियाली में शनिवार को अमर उजाला के सहयोग से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। जिसमें शिक्षक एवं छात्र छात्राओं ने मतदान करने की शपथ ली। विद्यार्थियों ने समाज के लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करने का संकल्प भी लिया।
प्रधानाचार्य वीरेंद्र पाल द्विवेदी ने सभी से अनिवार्य रूप से मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया। कहा कि सोच-समझकर, मुद्दों पर खरे उतरने वाले जनप्रतिनिधि को चुनें। उन्होंने विद्यार्थियों से जन-जन को मतदान के लिए जगाने की बात कही। शपथ दिलाई कि सभी मतदान के दिन बूथ पर जाकर अनिवार्य रूप से वोट डालेंगें। गांववालों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों ने वोट हमारा है अनमोल, हम न लेंगे इसका मोल, पहले मतदान, फिर जलपान आदि जागरूकता संबंधी नारे लगाए। इस मौके पर अवधेश कुमार, महेंद्र सक्सेना, अंकित द्विवेदी, सुशील पालीवाल, राजेश, योगेश कुलश्रेष्ठ, कुमारी शबनम, शिवांगी, रक्षपाल सिंह, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।