फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खराब पड़े सभी क्लोरीन डोजर, कहां से मिले शुद्ध पेयजल

Fri, 16 Jan 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सकीट रोड स्थित राजकी इंटर कॉलेज के पास खराब पड़ा क्लोरीनडोजर। संवाद
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका परिषद शहरी क्षेत्र के लोगों को दूषित पानी उपलब्ध करा रहा है। पिछले पांच साल से नलकूपों पर लगे क्लोरीन डोजर खराब पड़े हैं। इससे ओवरहैड टैंक तक पहुंचने वाले पानी में क्लोरीन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र की जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए करीब 39 से अधिक नलकूप और 22 ओवरहैड टैंक लगे हैं। इसके माध्यम से घरों में पानी की आपूर्ति होती है। ओवरहैड टैंक के पानी को शुद्ध रखने के लिए हाइपोक्लोराइड डालने की व्यवस्था की जाती है लेकिन नगर पालिका के पास इसका भी इंतजाम नहीं है। कुल 12 क्लोरीन डोजर लगाए गए थे। ये सभी क्लोरीन डोजर खराब हो चुके हैं। पांच साल से अधिक समय बीतने के बाद भी नगर पालिका की ओर से इनकी मरम्मत नहीं कराई गई है।
कॉलोनी में पालिका की पेयजल आपूर्ति होती है। कभी कभार पानी में दुर्गंध आती है। पीने तक की इच्छा नहीं होती है। इसके लिए हैंडपंप से पानी भरकर लाते है। -सदन कुमार, कांशीराम कॉलोनी
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की पेयजल आपूर्ति सुबह शाम आती है लेकिन अक्सर गंदा पानी आता है जो पीने योग्य तक नहीं होता है। पानी में कभी भी दवा नहीं डाली जाती है। - दीपक शर्मा, संतोष नगर
वर्जन
शहर के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना नगर पालिका की जिम्मेदारी है। इस संबंध में जहां भी अव्यवस्था है। दिखवा कर कमियां दूर कराई जाएंगी। - निहाल सिंह, ईओ नगर पालिका एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें