नवें मंडलीय युवक समारोह की ऑलओवर चैंपियनशिप अलीगढ़ जिले के नाम रही। मेजबान जिला एटा दूसरे एवं हाथरस तीसरे स्थान पर रहा। बालक वर्ग में 181 अंक प्राप्त कर एटा विजेता एवं बालिका वर्ग में 151 अंकों के साथ अलीगढ़ विजेता घोषित किया गया। समापन अवसर पर विजेताओं को शील्ड, अतिथियों को प्रतीक चिह्न प्रदान किए गए। वहीं, खिलाड़ियों को एयरबैग बांटे गए।
मुख्य अतिथि सदर विधायक आशीष यादव आशू ने कहा कि खेलकूद हार-जीत की भावना से ऊपर होते हैं।
हारने वाले ही शानदार जीत का इतिहास रचते हैं। विशिष्ट अतिथि शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन ने शानदार मंडलीय आयोजन के लिए डीआईओएस एवं आयोजकों की प्रशंसा की। साथ ही छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल परंपरा में जीतने वालों को अहंकार एवं हारने वालों को मायूस नहीं होना चाहिए। आयोजन समिति के अध्यक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी यादव ने अतिथियों का स्वागत किया।
आयोचक आदर्श जेएलसीएम इंटर कालेज घुटलई के संरक्षक हरिश्चंद्र दुबे ने अतिथियों को बुके भेंटकर आभार जताया। उपस्थितों में एडीआईओएस केएस वर्मा, प्रधानाचार्य रामपाल सिंह, रामलाल कुशवाहा, अनोखे सिंह यादव, डॉ विनीता तिवारी, अभिलाख सिंह यादव, मुकेश शर्मा, लज्जाराम यादव, रनवीर सिंह यादव, सुधीर गुप्ता, मनेाज तिवारी रहे। संचालन अनिल शर्मा टिल्लू ने किया।
फुटबाल संघ की मांग पर शिक्षक विधायक जैन ने मैदान में सबमर्सिबल एवं पाइप लाइन बिछाने का एलान किया। सदर विधायक आशीष यादव बड़ी सौगात देने का आश्वासन दिया।
400 मीटर सीनियर बालक वर्ग दौड़ में अलीगढ़ के राजेश और देश दीपक द्वितीय एवं एटा के शीलेंद्र तृतीय रहे। 400 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ की उर्मिला प्रथम, एटा की आरती यादव द्वितीय एवं सोनी तृतीय रहीं।