फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगंज रोड बदहाल, लोग परेशान

Sun, 25 Oct 2015 06:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश का मौसम खत्म होने के बाद भी जिले की बदहाल सड़कों की दशा नहीं सुधर रही है। महीने भर बाद ही सर्दी शुरू हो जाएगी, ऐसे में तारकोल से सड़क का निर्माण विभाग के लिए मुश्किल होगा। पिछले साल भी करोड़ों खर्च कर सड़कों की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन लागत में घालमेल होने की वजह से यह सड़कें एक साल से पहले ही बदहाल हो गईं।
विज्ञापन

जीटी रोड के अलावा दो जिले की सीमाओं को जोड़ने वाले अलीगंज और शिकोहाबाद रोड भी बदहाल पड़े हैं। जहां से गुजरने वाले लोगों को तो परेशानी होती ही है, साथ ही वाहनों को भी क्षति पहुंच रही है। जीटी रोड सहित जिले के प्रमुख मार्गों पर गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। कई मार्गों के जीर्णोद्धार के लिए शासन की ओर से हरी झंडी भी मिल चुकी है, इसके बावजूद इन पर काम शुरू नहीं हो सका है।
विभाग बदहाल मार्गों की दशा सुधारने के लिए जल्द पहल शुरू करने का दम तो भर रहा है, लेकिन कब तक काम शुरू होगा, इसकी ठोस जानकारी नहीं दी जा रही है। जिले की सीमाओं में आने वाली कई सड़कों के लिए शासन की ओर से धनराशि स्वीकृत भी हो गई है, ऐसे में सिर्फ एक दो सड़कों पर ही काम दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


इन सड़कों के लिए धनराशि मंजूर
शासन की ओर से अलीगंज-कायमगंज मार्ग, एटा-सकीट मार्ग, जलेसर-सिकंद्राराऊ मार्ग, एटा-शिकोहाबाद मार्ग, एटा-मारहरा पीएसी मार्ग के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी है। लेकिन काम अभी सिर्फ एटा-मारहरा पीएसी मार्ग पर शुरू हुआ है।
 
सड़कों से पहले डिवाइडरों का सौंदर्यीकरण
जहां जीटी रोड गड्ढों में तब्दील हो रहा है, वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग शहर के डिवाइडरों का सौंदर्यीकरण करा रहा है। तो वहीं नगरपालिका पौधे रोपित कर रही है। विभाग के अनुसार अरुणानगर गेट से लेकर गोशाला तक बने डिवाइडर को विभाग की ओर से ठीक कराने का काम शुरू हुआ है। इससे पहले इन बदहाल डिवाइडरों की वजह से दुर्घटनाएं भी हो रही थीं।
विज्ञापन

 
कई मार्गों के निर्माण के लिए शासन से धनराशि स्वीकृत हो गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन पर काम शुरू हो जाएगा।
- वहीद बख्श, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें