मिरहची के गांव अखतौली में चिकिन पॉक्स से ग्रस्त लोगों के उपचार को पीएचसी केंद्र मिरहची की टीम रविवार को गांव पहुंची। चिकित्सकों ने गांव में पीड़ित महिला व बच्चों को चिन्हित किया। चिकित्सकों के अनुसार अधिकतर मरीज चिकिन पॉक्स से पीड़ित हैं, जबकि दो बच्चों को खसरा है।
रविवार को मिरहची क्षेत्र के गांव अखतौली में खसरे, चिकिनपॉक्स बीमारी फैलने की सूचना के बाद मिरहची पीएचसी केंद्र की टीम डॉ. विक्रमादित्य शर्मा के नेतृत्व में पहुंची। बीमारी से पीड़ित बच्चों एवं महिलाओं को चिन्हित किया, छह से अधिक बच्चों को चिकिन पॉक्स की दवाी दी।
डॉ. विक्रमादित्य ने बताया कि एक या दो बच्चे खसरे की चपेट में हैं। 12 से अधिक मरीज चिकिन पॉक्स के हैं। स्वास्थ्य टीम ने मरीज उदयपाल, ममता, रजनी, सुबोध, शिवानी, शिवम, मंशादेवी, सुरभि, सुरति, दिव्या, पूनम, ममता एवं बीना का उपचार किया। चिकित्सा टीम में जग बहादुर सिंह, भगवान देवी, राकेश कुमार, आरसी पचौरी, राम वकील एवं गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।