फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद से ज्यादा कोई प्यारा नहीं...

Sun, 04 Jan 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिन ईद-ए-मिलाद जनपद भर में परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुबह से ही लोगों में उत्साह था। शहर के प्रमुख मार्गों से निकाले गए जुलूस में लोगों की भीड़ उमड़ी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स साथ था।
विज्ञापन



एटा शहर में अंजुमन गुलामाने रसूल कमेटी के तत्वावधान में अब्दुल गफूर शाह मियां होली गेट से शुरू हुआ जुलूस का आगाज हाफिज कारी ताबिश रजा ने तिलावते कुरान पढ़कर किया। जुलूस में सबसे आगे मोटर साइकिलें, ऊंट व घुड़सवार थे। इनके पीछे आकर्षक झांकियां थीं। जुलूस को लोगों ने घरों को झालर, झंडों से सजाया था। रास्तें में कई स्थानों पर पेयजल, चाय कॉफी, फल एवं मिष्ठान का भी वितरण किया गया। पटियाली गेट, मारहरा गेट, नगला पोता, कटरा मुहल्ला, ठंडी सड़क, जीटी रोड, घंटाघर, वली मोहम्मद चौराहा होते हुए जुलूस होली गेट पर समाप्त हुआ। आयोजन में रजा फाउंडेशन कमेटी, वारसी कमेटी, अंजुमन चिस्तिया, अंजुमन आशिकाने रसूल, रजाए मुस्तफा, साबिरी कमेटी, बरकाती कमेटी, आशिकाने अहमद कमेटी का सहयोग रहा।
इस मौके पर राकेश गांधी पालिकाध्यक्ष, साबिर मियां, डॉ. फारूख संदली, बबलू कुरैशी, नबेद कुरैशी, मो. गुरफान कुरैशी, पूर्व चेयरमैन अशरफ हुसैन, शराफत हुसैन उर्फ काले, शिशुपाल सिंह यादव प्रमुख थे। कशिश एटवी ने कार्यक्रम का संचालन किया। व्यापार मंडल कंछल गुट के जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सुधीर वार्ष्णेय, अनुज जैन, आशीष गुप्ता, दीपक वार्ष्णेय, राजू वार्ष्णेय, इरशाद अली ने सुभाष मूर्ति पर जुलूस का स्वागत किया।
विज्ञापन

निकटवर्ती गांव पवांस में भी मिलादुन्नबी जुलूस निकाला गया। गांव स्थित मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस कब्रिस्तान पर आयोजित हुआ। प्रमुख लोगों में एसएस खान, एमआई खान, इरफान, जलालुद्दीन, जाहिद, जमील, जहूर खां, बरकत अली, शरीफ खां मौजूद थे।


कस्बा मारहरा में बारावफात का पर्व जुलूस निकालकर हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सुबह से ही यहां मेले जैसा माहौल था। हैदरी चौक पर मानव सौहार्द सदभावना समिति ने सैयद नजीव हैदर नूरी को फूल माला पहनाकर जुलूस का शुभारंभ किया। निर्धारित मार्गों से होकर गुजरे जुलूस का खानकाहे बरकातिया पर जाकर समापन किया गया। बडे़ बाजार में अन्य समाज के लोगों ने मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर जुलूस में पूर्व पालिकाध्यक्ष परवेज जुवैरी, ओम प्रकाश शाह, गौरव गुप्ता, कृष्ण गोपाल गुप्ता, राशिद कुरैशी मौजूद रहे। सीओ सदर, तहसीलदार के नेतृत्व में मारहरा, मिरहची, पिलुआ, निधौली कलां थाना पुलिस एवं पीएसी तैनात रही।
जैथरा थाना क्षेत्र के गांव बंधा से निकला जुलूस  निकटवर्ती गांव धरौली, झूडा, नगला धनू आदि में घूमते हुए गंतव्य तक पहुंचा। समर्थक जोशीले नारे लगा रहे थे। इसमें डा.महबूब अली, राजू प्रधान, शमशेर खान, सईद खां, रज्जाक, बबलू आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।



अलीगंज में अंजुमन फि दाआयने हुसैन कमेटी के तत्वावधान में निकले जुलूस का शुभारंभ विधायक रामेश्वर सिंह यादव और सपा नेता जुनैद मियां ने किया। जामा मस्जिद से जुलूस की शुरुआत हुई। जामा मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस कूंचा दायम खां, मेवातियान, मातादीन चौराहा, गांधीमूर्ति, मु. गंगा दरवाजा होता हुआ पुन: जामा मस्जिद पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस के बाद कव्वालों द्वारा फातिया ख्वानी का आयोजन किया गया। इस मौके पर अफरोज खां, नायब नाजिम, जहीर खां, सचिव रहमत अली प्रमुख थे।

घंटों बंद रहा जीटी रोड
जूलूस-ए-मोहम्मदी के चलते शहर की यातायात व्यवस्थाएं चरमरा गई। घंटों जीटी रोड बंद रहा। कासगंज रोड, अलीगंज रोड, गंजडुंडवारा-सहावर रोड एवं शिकोहाबाद रोड के वाहन पहले ही रोक दिए गए थे। ऐसे में इन मार्गों पर किलोमीटर लंबी वाहनों की लाइनें लगी रहीं। सैकड़ों यात्री बसें छोड़कर पैदल गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें