फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर गुलजार हुआ सराफा बाजार

Mon, 09 May 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
लोगों ने जमकर खरीदे सोने-चांदी के गहने - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर सोमवार को नगर के सराफा बाजार गुलजार हो गए। लोगों ने जमकर सोने और चांदी के गहने, बर्तन, सिक्के खरीदे। वहीं व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों में विशेष पूजा अर्चना कर कारोबार को सकुशल बनाए रखने की कामना की। 
विज्ञापन

सराफा एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता सर्राफ ने बताया कि इस बार पिछले साल के मुकाबले अक्षय तृतीया पर बाजारों में ज्यादा रौनक दिखाई दी। इसके चलते व्यापारी जिले भर में कारोबार दस करोड़ रुपये से ऊपर होने की उम्मीद जता रहे हैं। सोमवार को अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार में दुकानें खुलते ही व्यापारियाें ने अपने प्रतिष्ठानाें में मां लक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना करते हुए प्रसाद वितरण किया। एंटीक और सेमी एंटीक डिजाइन के बने गहने महिला ग्राहकाें की पहली पसंद बने। अक्षय तृतीय पर नग, टॉप्स, फूल, सुई-धागा और सोने के सिक्कों की जमकर बिक्री हुई। बाजार में ग्राहकों की रौनक देख जहां बाजार गुलजार हो गए, वहीं व्यापारियों से चेहरे खिले दिखाई दिए। अक्षय तृतीया पर अलीगंज, अवागढ़, जलेसर, मारहारा, सकीट जैथरा में भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। आभूषण के थोक विक्रेता अमित चौहान ने कहा कि सोमवार को सोने का भाव 30,000 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें