शीतलपुर ब्लाक के गांव गढ़ीतालुका से विजयी हुई प्रधान अनीता देवी को प्रमाण पत्र देते अधिकारी नर
- फोटो : शीतलपुर ब्लाक के गांव गढ़ीतालुका से विजयी हुई प्रधान अनीता देवी को प्रमाण पत्र देते अधिकारी नरेश कुमार
एटा। शीतलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोयना व गढ़ीतालुका बरौली में प्रधान पद पर 19 फरवरी को उपचुनाव में मतदान हुआ था। शुक्रवार को दोनों ग्राम पंचायतों की मतगणना शीतलपुर ब्लॉक पर हुई। इसमें कोयना से अजय यादव, गढ़ीतालुका बरौली से अनीता देवी प्रधान चुनी गईं।
शीतलपुर विकास खंड की ग्रामसभा कोयना और गढ़ीतालुका बरौली के प्रधानों की मौत हो गई थी। जहां प्रशासन ने उपचुनाव कराया। 19 फरवरी को मतदान हुआ था। शुक्रवार को दोनों ग्राम पंचायतों की मतगणना शीतलपुर ब्लॉक के सभागार में हुई। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई और 11:30 बजे तक चली। इस दौरान मतगणना तीन राउंड में पूरी हुई।
गढ़ीतालुका बरौली में पूर्व प्रधान की स्वर्गीय शिवदयाल की पत्नी अनीता देवी को 521 मत मिले। जबकि प्रतिद्वंदी प्रियंका को 388 मत मिले। जहां अनीता देवी 133 मत से विजयी घोषित हुईं। कोयना ग्राम पंचायत की मतगणना में तत्कालीन ग्राम प्रधान प्रियंका की मौत हो गई थी। यहां उपचुनाव में प्रियंका के पति अजय यादव ने उपचुनाव लड़ा था। यहां 786 मतदाताओं में से 586 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। जहां अजय यादव को 336, रूप सिंह को 163 मत मिले। अरुणा देवी ने 10 मत मिले। यहां अजय यादव 198 मत से विजयी बने। इस दौरान डीसी मनरेगा प्रभुदयाल ने दोनों जीते हुए प्रधानों को प्रमाण पत्र दिया।
तीन थानों का रहा पुलिस बल तैनात
सुरक्षा की द्रष्टि से मतगणना स्थल के बाहर तीन थानों का पुलिस फोर्स तैनात रहा। वहीं 100 मीटर की दूरी पर समर्थकों को रोक दिया गया। जैसे की प्रधानों की जीतने की घोषणा हुई। समर्थक फूल माला लेकर दौड़ पड़े।