UPSC CSE 2022 Final Result: एटा के अजय ने तीसरे प्रयास में हासिल की सफलता
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के एटा के रहने वाले अजय यादव ने सिविल सेवा 2022 परीक्षा में सफलता हासिल करके माता-पिता व जिले का नाम रोशन किया है। इससे पहले वह पीपीएस के लिए चयनित हुए थे। उसमें उन्हें डीएसपी का पद मिला था। हालांकि उन्होंने उसे ज्वॉइन नहीं किया था। उनका लक्ष्य आईएएस बनने का था। वह लगातार इसके लिए मेहनत कर रहे थे।
मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का रिजल्ट जारी हुआ तो उसमें सफलतम परीक्षार्थियों की सूची में अजय का भी नाम शामिल था। रिजल्ट देखकर अजय खुशी से झूम उठे। उनकी इस सफलता पर परिवार के लोग भी काफी खुश हैं। माता-पिता के साथ ही रिश्तेदार, मित्र और पड़ोसियों ने उन्हें सफलता की शुभकामनाएं दीं।
तीसरे प्रयास में हासिल की सफलता
अजय मूल रूप से जैथरा ब्लॉक क्षेत्र के कटिघंरा गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में उनका परिवार शहर क्षेत्र के द्वारिकापुरी में रह रहा है। उनके पिता जितेंद्र यादव एडवोकेट हैं। पिता ने बताया कि बेटे कू सफलता पर उन्हें व पूरे परिवार को गर्व है। बताया कि अजय ने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है।
यह भी पढ़ेंः- UP: 58 वर्ष की सास ने बेटे को दिया जन्म, विधवा बहू ने खड़ा कर दिया हंगामा, बोली-संपत्ति के लिए पैदा किया वारिस
दिल्ली जाने की तैयारी कर रहा परिवार
पिता जितेंद्र ने बताया कि अजय दिल्ली से आईआईटी करने के दौरान ही सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी थी। इस समय भी वह दिल्ली में हैं। बताया कि परिवार के सभी लोग अयज से मिलने दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें मिलकर बधाई देंगे। सभी लोग साथ में इस खुशी को सेलिब्रेट करेंगे।
यह भी पढ़ेंः- बदलने लगे दो हजार के नोट: बैंकों में लगी लोगों की लाइन, जान लें पूरी प्रक्रिया, अफवाहों पर न दें ध्यान
इन परीक्षार्थियों का हुआ चयन
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा 2022 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवार नियुक्ति के लिए चयनित किए गए हैं। इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 ईडब्ल्यूएस, ओबीसी से 263 एससी से 154 तथा एसटी कैटेगरी से 72 उम्मीदवार शामिल किए हैं।
यह भी पढ़ेंः- UP News: पाकिस्तान समर्थित नारे लगाते हुए सोशल मीडिया पर युवक का वीडियो वायरल, अब जेल में कटेंगे
ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट
आईएएस के पद पर चयन के लिए 180 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जबकि 178 उम्मीदवारों की रिजर्व सूची भी तैयार की गई है। परीक्षा में इशिता किशोर ने AIR 1 रैंक हासिल की है। उसके बाद गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा रहीं। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।